फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the name of selling the house, four people grabbed Rs 29.90 lakh,

मकान बेचने के नाम पर चार लोगों ने हड़पे 29.90 लाख रुपये, रजिस्ट्री कराने के बावजूद नहीं दे रहे कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
In the name of selling the house, four people grabbed Rs 29.90 lakh,
यमुनानगर। मकान बेचने के नाम पर चार लोगों ने कृष्णा कालोनी निवासी मुकेश कुमार से 29 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने के बावजूद मकान पर कब्जा नहीं दिया है। कब्जा देने के बदले में आरोपी और दस लाख रुपये मांग जा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृष्णानगर कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने सेक्टर 17 पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ साल पहले वह मकान खरीदना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात न्यू मार्केट निवासी अतुल के साथ हुई। अतुल ने उन्हें बताया कि उसके रिश्तेदार जीरकपुर निवासी दीपक की प्रापर्टी लक्ष्मी गार्डन में है और वह इसे बेचना चाहते हैं। वह प्रापर्टी को देखने गए तो वहां पर जीरकपुर निवासी दीपक, अशोक विहार निवासी पवन व गीता मिले। आरोपियों ने बताया कि इस जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है। तब 29 लाख 90 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। सौदा तय होने के बाद आरोपी इस मकान पर लोन की बात कहने लगे। तब बात हुई थी कि वह मकान खरीदने की जो पेमेंट देंगे, उससे लोन उतार देंगे और बाद में रजिस्ट्री उनके नाम करा देंगे। आरोपियों को उसने दो चेक दिए थे। बाद में आरोपी कहने लगे कि चेक गुम हो गए हैं। उसने आरोपियों को दो बार में पूरी पेमेंट दे दी और कब्जा दिलाकर पत्नी के नाम मकान रजिस्ट्री करा दी। लेकिन अब आरोपी उसे मकान पर कब्जा करने नहीं दे रहे है। कब्जा देने के बदले आरोपी उससे दस लाख रुपये और मांग रहे है। आरोपियों ने उनके मकान पर लगे मिस्त्री को काम से रोक दिए। जब उसने आरोपियों की इस बात का विरोध किया तो आरोपियों से उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed