फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the name of selling plot on other's land, mother son cheated woman of Rs 3.40 lakh

दूसरे की जमीन पर प्लॉट बेचने के नाम पर मां बेटे ने महिला से ठगे 3.40 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
In the name of selling plot on other's land, mother son cheated woman of Rs 3.40 lakh
यमुनानगर। प्लॉट बेचने के नाम पर मां-बेटे ने करेहड़ा निवासी प्रीतिमा देवी से 3.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इस दौरान प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री करवाई। बाद में महिला को पता चला कि जो जमीन मां बेटे ने उसे बेची है, वे उसके मालिक ही नहीं है। सदर थाना पुलिस ने मामले में गांव करेहड़ा खुर्द निवासी राज बाला और उसके बेटे बलदेव सिंह पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव करेहड़ा खुर्द निवासी प्रीतिमा देवी ने सदर पुलिस को शिकायत दी है कि साल 2018 में उसने गांव करेहड़ा खुर्द निवासी राजबाला व उसके बेटे बलदेव सिंह से 3.40 लाख रुपये में सौ गज का एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद आरोपियों ने साल 2019 में प्लाट की रजिस्ट्री करा ली थी। तब 40 हजार रुपये उससे रजिस्ट्री का खर्च बताकर रिश्वत के तौर पर आगे देने के लिए गए और 25 हजार रुपये अन्य खर्च के लिए थे। बाद में उसे पता चला कि जिस जमीन की आरोपियों ने उसके नाम रजिस्ट्री कराई, उसके वे मालिक नहीं है। आरोपियों ने जमीन की जो रजिस्ट्री करवाई थी, वह भी फर्जी थी। उसने इस बारे में आरोपियों से कहा तो उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसे शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed