फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the expansion of the cabinet, a minister will be made of JJP, Yamunanagar

मंत्रिमंडल विस्तार में एक मंत्री जजपा का बनेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the expansion of the cabinet, a minister will be made of JJP, Yamunanagar
जजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, एक सदस्य जजपा का भी मंत्री बनेगा।
चौटाला, शुक्रवार को जगाधरी में जजपा कार्यकर्ताओं को झज्जर में होने वाले तीसरे स्थापना दिवस पर न्यौता देने पहुंचे थे। चौटाला ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उन्हें न्यौता दे रहे हैं। 20 एकड़ में यह जन सरोकार रैली होगी। अजय चौटाला ने कहा कि अभय चौटाला जब से गठबंधन सरकार बनी है बार-बार कह रहे हैं कि यह सरकार 15 दिन नहीं चलेगी, कभी कहते हैं 2 महीने नहीं चलेगी। यह दो साल अच्छे से चली है और आगे भी तीन साल तक ऐसे ही मजबूती से काम करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन अगले तीन साल तक ऐसे ही चलेगा। गठबंधन सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और यही कारण है कि लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बड़ा है। हरियाणा के विकास के लिए दिन प्रतिदिन नई-नई योजनाएं बन रही हैं और लोगों को भी इसका पूरा लाभ मिल रहा है। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की सरकार संख्या बल पर चलती है। एक अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। ऐलनाबाद में जजपा- बीजेपी प्रत्याशी के हारने पर उन्होंने कहा कि हमारा अपना वहां वोट प्रतिशत बढ़ा है, जबकि जो बड़े-बड़े दावे करते थे वह उनका आधार धरातल पर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि पांच राज्यों के होने वाले चुनाव में हम सहयोगी दल हैं, मिलकर काम करेंगे। वहीं किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में 13 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है बल्कि एमएसपी से भी ज्यादा रेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed