फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the annual festival, the girls made a splash with cultural performances

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मचाई धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
In the annual festival, the girls made a splash with cultural performances
गुर्जर कन्या गुरुकुल शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें शिक्षामंत्री कंवर पाल ने मुख्यातिथि रहे। यहां उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में धूम मचाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दिए जाने बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुनील पंवार ने की। गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर के 34वें वार्षिकोत्सव पर शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। शिक्षा केवल रोजगार के लिए नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दिए जाएं ताकि वह सभ्य इंसान बन सकें। उन्होंने कहा कि गुरुकुल पद्धति समय की मांग है।
विज्ञापन

गुरुकुल पद्धति से बच्चों को अच्छे संस्कार मिलते हैं। वैदिक शिक्षा की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमा रही हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में शिक्षा देने के लिए 71 नए राजकीय डिग्री कॉलेज खोले हैं। प्रदेश में 116 संस्कृत मॉडल स्कूल खोले गए हैं। वहीं 500 स्कूल और खोलने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षामंत्री ने बताया कि सुपर हंड्रेड में स्टूडेंट्स आईटीआई, नीट परीक्षा, एमबीबीएस क्षेत्रों में प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने गुरुकुल परिसर में पौधरोपण किया। मंत्री ने संस्थान निदेशिक शकुंतला वर्मा, वेद प्रकाश, रामपाल, बीरम कुमार को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में टॉपर पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष न्यायाधीश सुनील पंवार ने कहा कि ध्यान से पढ़ें, निद्रा त्यागें, सदाचारी व विनम्र बने, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को मिलकर दूर करें। उन्होंने कहा कि इंग्लिश पथ प्रदर्शक है, लेकिन अपनी हिंदी भाषा जरूर सीखें। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि अंग्रेजी माध्यम के बच्चे ही आईएएस बन सकते हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान पदमश्री ओमप्रकाश गांधी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश बलबीर सिंह, संस्थान अध्यक्ष अधिवक्ता रघुबीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कुलजीत सिंह जगाधरी, यशपाल, पवन बटार, मेनपाल, डीएफओ सूरजभान, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह जंजोटर ओदरी, पवन बटार, मोहन वर्मा, सरपंच ओमबीर सिंह, कुलजीत सिंह, हितेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश राठी, बलबीर सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल दड़वा, सुनील कुमार, कॉलेज प्रिंसिपल ममता शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल पूनम ढांडे, सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed