{"_id":"68448263100e2b53db05264e","slug":"in-laws-swindled-rs-1945-lakh-in-the-name-of-sending-her-to-australia-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138992-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ससुराल वालों ने 19.45 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ससुराल वालों ने 19.45 लाख हड़पे
Sat, 07 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। संखेड़ा निवासी मनदीप को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 19.4519.45 लाख रुपये ठग लिए गए। मनदीप के पिता का आरोप है कि मनदीप की पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उससे ठगी की है। व्यासपुर थाना पुलिस ने मनदीप के साले गगनदीप, ससुर जसविंद्र सिंह, सास नीतू रानी, नानी सास महिंद्र कौर व पत्नी हरप्रीत कौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
संखेड़ा गांव निवासी सोहन लाल ने बताया कि उसके बेटे मनदीप सिंह की शादी 18 फरवरी 2022 को पंजाब के जिला पटियाला के चांगरा रोड पातड़ा गांव निवासी हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी से पहले हरप्रीत कौर के परिवार वालों ने उसे बताया था कि हरप्रीत कौर ने फार्मेसी की पढ़ाई और आईलेट्स की हुई है। हरप्रीत कौर शादी के बाद उसके बेटे मनदीप सिंह को भी विदेश में ले जाएगी।
आरोपियों के कहे अनुसार उन्होंने मनदीप सिंह का रिश्ता हरप्रीत कौर के साथ किया था। शादी के बाद हरप्रीत कौर के भाई गगनदीप सिंह, पिता जसविंद्र सिंह, माता नीतू रानी, नानी महेंद्र कौर ने कहा कि वह विदेश भेजने के लिए हरप्रीत कौर की फीस देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
उन्होंने हरप्रीत कौर के वीजा की फाइल लगा दी है। उनकी एजेंट से बात हो गई है। वह एजेंट को अच्छी तरह से जानते हैं और ऑस्ट्रेलिया का स्ट्डी वीजा लगवा देगा। हरप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया भेजने का जो भी खर्च आएगा वह उन्हें देना पड़ेगा। उसने आरोपियों पर विश्वास करके विदेश भेजने के नाम पर हां कर दी। उसने आरोपियों को अलग-अलग करके 19 लाख 45 हजार रुपये दे दिए।
21 जुलाई 2023 को हरप्रीत कौर की फाइल रिजेक्ट हो गई और वह ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाई। आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से फीस कुछ दिन में वापस आएगी। इस तरह से आठ माह बीत गए। अब पता लगा कि आरोपियों के पास कॉलेज फीस व वीजा आदि के लिए खर्च किए गए रुपये वापस आ चुके हैं।
आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इंकार कर दिया और आत्महत्या कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। व्यासपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।