फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws accused of pressurizing prostitution

Yamuna Nagar News: ससुराल पक्ष पर वेश्यावृति का दबाव बनाने का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of pressurizing prostitution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सदर जगाधरी के एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर वेश्यावृत्ति करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं ननदोई पर दुष्कर्म करने के प्रयास व पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म के प्रयास, वेश्यावृत्त करवाने का दबाव बनाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सामान देकर विदा किया था, लेकिन आरोपी ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कीमती सामान की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था।
विज्ञापन

एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका ननदोई घर पर आया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसपर वेश्यावृति का धंधा करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यहां आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी थाना पुलिस के जांच अधिकारी दलबीर सिंह का कहना है कि मामले में महिला के पति, सास, ननद, ननदोई समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed