{"_id":"66a2df7c15af16d7630a0e84","slug":"in-laws-accused-of-harassment-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122658-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Fri, 26 Jul 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर गर्भपात कराने का भी आरोप है। आरोप है कि अब पति उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज किया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसने प्रेम विवाह किया था। पति के परिजन इसके विराेध में थे। जिस वजह से वह पति के साथ मोहाली रहने लगी। वर्ष 2022 में आरोपी पति के परिजन भी उनसे मिलने जुलने लगे और उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए दोबारा से दोनों की शादी कराई। इसके बाद वह ससुराल में रहने लगी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चलता रहा।
बाद में आरोपी पति व ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे जातिसूचक शब्द कहते। इस बीच वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उसे गलत दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। मारपीट भी करने लगे। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। विरोध करने पर मारपीट करता। आरोप है कि पति के किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध हैं। अब वह तलाक का दबाव बना रहा है ताकि उस युवती से शादी कर सके।