फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws accused of grabbing eight lakh rupees, Yamunanagar

ससुराल वालों पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of grabbing eight lakh rupees, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भोगपुर निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पति की मौत पर मुआवजे के तौर पर मिले आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने उनसे रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना बुड़िया पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भोगपुर निवासी बीना ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। उसका पति करनाल की एक फैक्टरी में काम करता था। वर्ष 2020 में उसकी पति की फैक्टरी में एक हादसे में मौत हो गई थी। फैक्टरी में हुई मौत पर प्रबंधन की ओर से आठ लाख रुपये मुआवजा दिया था। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन से मिले मुआवजे को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने लेकर हड़प लिया।
विज्ञापन

जब भी वह उनसे अपने पति की मौत पर मिले मुआवजे की मांग करती तो वे उससे मारपीट करते। कुछ दिन पहले जब उसने मुआवजे की मांग की तो उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों से उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर उसके उसके ससुर फकरदीन, सास बरखा, देवर तालिब व ननद रजनी के खिलाफ धोखाधड़ी व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुड़िया थाना प्रभारी मेम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed