फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws accused of burning car received as dowry

Yamuna Nagar News: ससुरालियों पर दहेज में मिली कार जलाने का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of burning car received as dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में दी गई कार जलाने का आरोप लगाया। थाना जठलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में में पति, सास-ससुर व ननद समेत अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में पिंजौर निवासी रमन से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। परंतु शादी में मिले सामान से ससुराल वाले खुश नहीं थे। यहां तक की सगाई के बाद शादी से कुछ दिन पहले ही ससुराल वालों ने कार की डिमांड कर दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुर भी उस पर गंदी नजर रखता था। उसे जबरन कोई दवाई देने लगे। उसे भूखा कमरे में बंद रखा जाने लगा। महिला ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उसे दवाई इसलिए दी जा रही थी कि ताकि वह मां न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रही मारपीट के बारे में उसने परिजनों को बताया। जिन्होंने ससुराल वालों को समझाया। आरोप है कि जो कार मायके वालों ने दहेज में दी थी उसमें ससुराल वालों ने आग लगाकर जला दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाने में दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed