फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In fifteen months, he lost 13 lives, and how much longer wait

पंद्रह माह में 13 ने गंवाई जान, अब और कितना इंतजार

Sun, 11 May 2014 11:51 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 11 May 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
In fifteen months, he lost 13 lives, and how much longer wait
शहर का मधु चौक अब टी-प्वाइंट के बजाय किलर प्वाइंट अधिक कहलाने लगा है। यहां डांवाडोल ट्रैफिक व्यवस्था के बीच हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले 15 माह में यहां सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोग जान गंवा चुके हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने करीब तीन साल पहले चौक को चौड़ा करने सहित कई प्रोजेक्ट तैयार किए।
विज्ञापन


इन्हें धरातल पर लाने के लिए ढाई वर्षों से डिस्ट्रिक रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में यह मुद्दा बार-बार उठया जा रहा है। हर बार दिशानिर्देश में ही कार्रवाई सिमट जाने से चौक के विस्तारीगरण सहित तमाम प्रोजेक्ट कागजों में अटक जाते हैं। इस बार प्रशासन ने कड़ा रुख दिखाते हुए रोड सेफ्टी मीटिंग में संबंधित विभागों को काम पूरा करने के लिए बीस दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


इसके बाद अगर मधु चौक पर कोई हादसा होता है तो इसके लिए कार्य पूरा न करने वाले विभाग को जिम्मेदार माना जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक चौड़ा करने समेत इन प्रोजेक्ट्स पर होगा काम
मधु चौक पर हादसों का ग्राफ बढ़ने पर वर्ष-2011 में रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में चौक को चौड़ा करने सहित ट्रैफिक पर नियंत्रण के लिए कई प्रोजेक्ट तैयार किए गए थे। इनके तहत चौक का चारों ओर से विस्तार करने सहित कोनों पर स्लिप-वे बनाने, डिवाइडर के बीच के गैप को कम करने, जेब्रा-क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन व कैट आई, टैफिक लाइट आदि कार्य किए जाने हैं।

दो विभागों के बीच फंसा खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग मामला
मधु चौक को चौड़ा करने के बीच यहां लगे खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम आड़े आ रहा है, क्योंकि  इन काम के बाद ही अगले काम हो सकेंगे। इसके लिए कई माह से बिजली निगम नगर निगम से करीब डेढ़ लाख रुपये मांग रहा है, किंतु नगर निगम की ओर से पेमेंट न किए जाने से यह काम नहीं हो पाया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो नगर निगम को बिजली निगम द्वारा खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के नाम पर मांगी जा रही राशि बहुत अधिक लग रही है, इसीलिए अब नगर निगम ने बिजली निगम से इस काम में कहां-कहां और कितना खर्च होगा, इसका ब्योरा मांगा है।


चौक पर हर वक्त रहती है जाम की स्थिति
शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर टी-प्वाइंट मधु चौक पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। दिन में तो यहां ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए होम गार्ड और पुलिस कर्मी नजर आते हैं, किंतु देर शाम के बाद उनकी गैर-मौजूदगी में हालात बिगड़ने लग जाते हैं। चौक के बीच से दूसरी ओर निकलना जोखिम भरा बन जाता है, क्योंकि दोनों ओर से वाहन नॉन-स्टॉप रफ्तार में दौड़ते चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में वाहन चालक सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। यदि प्रशासन द्वारा दिए गए 20 दिन के समय में चौक को चौड़ा करने संबंधित अन्य सभी प्रोजेक्ट पूरे हो जाते हैं तो व्यवस्था में काफी हद तक सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed