फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In every block, there will be a gift of two model culture schools

हर ब्लॉक में दो-दो मॉडल संस्कृति स्कूल की मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
In every block, there will be a gift of two model culture schools
जगाधरी। जिले के सभी खंडों को अब दो-दो आदर्श संस्कृति स्कूलों की सौगात मिलेगी। शिक्षा विभाग हर खंड में दो आदर्श संस्कृति मॉडल स्कूल खोलने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इसके लिए निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट के दौरान प्रदेश में 500 आदर्श संस्कृति स्कूल खोलने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने सीएम की घोषणा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर आदेश दिए हैं। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंडों से दो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी ने खंड के स्कूलों से निदेशालय की मानक के अनुरूप 10 बिंदुओं की जानकारी मांगी है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिसूचना जारी की गई है। आदेश मिलने के बाद खंड स्तर पर इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्कूलों की जानकारी ई-मेल पर देंगे।
विज्ञापन

अभी हर खंड में है केवल एक संस्कृति स्कूल
जिले में अभी राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल की कुल संख्या आठ है। जिले के प्रत्येक खंड में एक-एक आदर्श संस्कृति मॉडल स्कूल है। केवल जगाधरी खंड में इनकी संख्या तीन है। एक स्कूल यमुनानगर के कैंप में स्थित है। जबकि दूसरा जगाधरी के झंडा चौक पर स्थित है। तीसरा स्कूल बूडिया का राजकीय स्कूल है। इसके अलावा रादौर, सरस्वतीनगर, बिलासपुर, साढौरा, छछरौली में एक एक आदर्श संस्कृति मॉडल स्कूल है। जबकि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त प्राइमरी स्कूलों की कुल संख्या 48 है। अब विभाग ने हर खंड से दो स्कूलों की जानकारी मांगी है। जिले में कुल 111 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 10 बिंदुओं पर मांगी जानकारी
- स्कूल की कुल निर्माण सहित खाली कुल जमीन
- स्कूल में कितनी कमरों में कक्षाएं लगती हैं
- सीबीएसई से संबद्धता के लिए 1 से 12 या 6 से 12 का प्रस्ताव
- स्कूल के भूखंड पर किया गया कुल निर्माण
- स्कूल और खेल का मैदान एक ही परिसर में स्थित हो
- निर्माण का बुनियादी ढांचा स्कूल चलाने की स्थिति में हो
- सीबीएसई के मानक के अनुरूप स्कूल में कक्षाओं की संख्या प्राप्त हो
- स्कूल में सीबीएसई से संबद्धता के लिए सभी सुविधाएं हो
- प्रस्तावित स्कूल से खंड के दूसरे संस्कृति स्कूल की कुल दूरी
- स्कूल को सीबीएसई की मान्यता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश
निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर इसके आदेश दिए हैं। जिले के सभी खंडों के उनके दो-दो वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की जानकारी मांगी गई है। विभाग की ओर से दस बिंदुओं से स्कूल की जानकारी मांगी है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजी जाएगी।
-शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed