फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In case of accident, the road is broken, the road to the village is closed

किसान ने जीता केस, सड़क तोड़कर लिया कब्जा, गांव का रास्ता बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
In case of accident, the road is broken, the road to the village is closed
In case of accident, the road is broken, the road to the village is closed - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। बिचपड़ी के किसान ने आठ साल केस लड़ने के बाद जमीन से पीडब्ल्यूडी का कब्जा छुड़वाया। इस दौरान तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने किसान को उसकी जमीन का कब्जा दे दिया। वहीं लगती जमीन पर पीडब्ल्यूडी को सड़क बनाने के लिए भी कहा, लेकिन विभाग यहां सड़क नहीं बना रहा है। जिसके चलते गांव का मुख्य रास्ता बंद हो गया है। गांव में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। लोग बाहर वाहन खड़े कर खेतों से गांव में पैदल जाने को मजबूर हैं। लोनिवि की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रोष जताया और नारेबाजी। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि समय रहते गांव में मुख्य सड़क का निर्माण नहीं करवाया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

गांववासी बबलू, अरविंद, राजेश कुमार, मांगेराम, सुभाष, ज्ञानचंद, सोनू राम, राजकुमार, अंकित, कमल, महिपाल मिस्त्री, अशोक कुमार ने बताया कि बिचपड़ी गांव के किसान की जमीन पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाई थी। किसान ने इसके विरोध में कोर्ट केस किया था। अदालत ने किसान के पक्ष में फैसला दिया। जिसके बाद प्रशासन ने किसान को उसकी जमीन वापस दे दी। वहीं साथ लगती पीडब्ल्यूडी की जमीन पर सड़क बनाने के आदेश दिए, लेकिन विभाग सड़क नहीं बना रहा। ऐसे में गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। गांव में आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में न तो स्कूल की बस और न ही कोई अन्य साधन प्रवेश कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया कि यदि गांव की सड़क नहीं बनाई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed