फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In an act of vengeance, an awl was plunged into a painter's head, chest, and waist

Yamuna Nagar News: रंजिश में पेंटर के सिर, छाती और कमर में घोंप दिया सूआ

Fri, 24 Apr 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
In an act of vengeance, an awl was plunged into a painter's head, chest, and waist
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला में रंजिश में आरोपी पर बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सूए से हमला पेंटर पर दिया। आरोपी ने सिर, कमर और छाती में सूआ घोंप दिया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 55 वर्षीय चाचा कुलदीप कुमार अविवाहित हैं, जो उनके साथ ही रहते हैं। वह पेंटर हैं। रात को उसका चाचा काम से घर लौट रहे थे। जब वह विश्वकर्मा मोहल्ला की गली नंबर दो के पास पहुंचे तो पाला राम ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ उसके चाचा पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से उसके शरीर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी उसके चाचा को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और चाचा को सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर आया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि पाला राम का अरुण के जीजा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसमें कुलदीप सिंह ने समझौता करवाया था। तब से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए था। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed