फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In 11 hours of rain, the roads and streets were filled with water up to two to two and a half feet

Yamuna Nagar News: 11 घंटे की बारिश में सड़कों, गलियों में दो से ढाई फीट तक भर गया पानी

Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
In 11 hours of rain, the roads and streets were filled with water up to two to two and a half feet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। करीब 11 घंटे तक हुई बारिश ने एक बार फिर शहर में जलनिकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी। जगाधरी और यमुनानगर दोनों ही शहर जलभराव से बच नहीं पाए। कई जगह सड़कों पर दो से ढाई फीट तक पानी भर गया इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के वाहन पानी के बीच में खराब हो गए। लोग अपनी बाइकों को धक्का लगाकर पानी से निकालते हुए देखे गए।
जिले में औसतन 23 एमएम बारिश हुई। वहीं जगाधरी में सबसे ज्यादा 51 एमएम बारिश हुई। पहाड़ों में हुई बारिश से यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। दोपहर एक बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर अधिकतम 53398 क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बाद पानी घटना शुरू हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को जगाधरी के मटका चौक, बर्तन बाजार, नगर निगम कार्यालय के सामने, सिविल लाइन, इंदिरा मार्केट, उप जिला अस्पताल के सामने, रेस्ट हाउस रोड और यमुनानगर में शक्ति नगर, हरियाणा वेयरहाउस गोदाम के सामने, ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स की पार्किंग, आजाद नगर, संतपुरा रोड, शांति कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, सरोजिनी कॉलोनी, ससौली रोड, गांधी नगर अंडरपास, कलानौर, अंडरपास जमुना गली, लाजपत नगर, इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पानी शक्ति नगर, बर्तन बाजार व सिविल लाइन पर था। यहां पर दो से ढाई फीट पानी से होकर लोगों को निकलना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से नगर निगम के नाले ओवरफ्लो हो गए। सीवरेज का गंदा पानी भी बाहर आने लगा। इस गनीमत यह रही कि बारिश बहुत ज्यादा तेज नहीं थी वरना पानी आबादी में घुस जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed