{"_id":"176f89ff4901f753a21cd26056981e81","slug":"imposed-on-the-bride-s-brother-accused-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने देवर पर लगाया दुराचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने देवर पर लगाया दुराचार का आरोप
जगाधरी
Updated Tue, 20 May 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अपने देवर पर दुराचार का आरोप लगाया है।
एसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 11 मई को उसकी शादी अंबाला में हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के पहले दिन से ही उसे कम दहेज के ताने दिए गए और अपने घर से पांच लाख रुपये लाने की मांग की।
आरोप है कि उसकी सास, जेठ, तथा पति ने उसके साथ मारपीट भी की, जिसका नाजायज फायदा उसके देवर ने उठाया। 14 मई को उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 16 मई को जब वह देवर को नाश्ता देने के लिए उसके कमरे मे गई, तो उसने दरवाजा बंद कर लिया।
उसने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जब उसने इस घटना के बारे में अपने पति, सास तथा जेठ को बताया, तो उन्होंने उसे चुप करा दिया। साथ कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि उपरोक्त सभी ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए, इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। घर आकर उसने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एसपी को शिकायत दी। एसपी ने पीड़िता तथा परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।