फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Important information being given to the volunteers in the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में स्वयंसेवकों को दी जा रहीं महत्वपूर्ण जानकारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Important information being given to the volunteers in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में जिले के विभिन्न स्कूलों के 200 से ज्यादा स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एनएसएस के जिला प्रभारी अनुज गर्ग ने बताया शिविर में 32 स्कूल के स्वयंसेवक व 25 प्रशिक्षक शामिल हैं। शिविर में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
शिविर की दिनचर्या सुबह छह बजे से योग प्राणायाम से आरंभ हो जाती है। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा कपाल मोचन धार्मिक स्थल का भी भ्रमण किया गया। इतिहास प्रवक्ता ओम प्रकाश व डॉ. मीना द्वारा स्वयंसेवकों को धार्मिक स्थलों के इतिहास बारे में बताया। मुख्य प्रशिक्षक सतपाल शर्मा ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के उपायों सहित आकर्षण के नियम की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक योगेश, चेतन द्वारा स्वयंसेवकों को संगीत की जानकारी दी । योगाचार्य राजवीर द्वारा स्वयंसेवकों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक मनदीप, संजीव कुमार, दीपक सिंगला, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह मनमद, गौरव राणा द्वारा स्वयंसेवकों को अलग-अलग विषयों की जानकारी दी जा रही है। संस्कृत प्रवक्ता ऋतु द्वारा स्वयंसेवकों को श्लोक उच्चारण कराया गया। शिविर में स्वयंसेवकों के बीच भाषण, कला, वाद विवाद व खेल प्रतियोगिता भी करवाई जा रही हैं। प्रशिक्षक दीपक सिंगला ने बताया इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। कार्यक्रम अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि कैंप का समापन पांच फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। शिविर के पांचवें दिन नेहरू युवा केंद्र की जिला प्रभारी ओंकार स्वामी द्वारा विद्यार्थियों को समय के सदुपयोग बारे जानकारी दी गई। कला अध्यापक प्रिंस वर्मा द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रुप लीडर की भूमिका नितिन, हर्ष, नितिन, यश शर्मा, अरमान ने संभाली। मौके पर संयम, शहनाज, वंशिका, मयंक, प्रतीक, अनुष, निशांत, योगेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed