फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Importance of natural farming told to farmers

Yamuna Nagar News: किसानों को प्राकृतिक खेती का बताया महत्व

Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Importance of natural farming told to farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। कृषि विज्ञान केंद्र दामला की ओर से सोमवार को प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. विशाल गोयल ने प्राकृतिक खेती का महत्व बताया।
उन्होंने प्राकृतिक खेती को रसायन मुक्त व पशुधन आधारित खेती बताया। प्राकृतिक खेती परिस्थितिकी प्रक्रियाओं पर आधारित होती है, जो खेत या उसके आसपास जीवों, पेड़-पौधों व सूक्ष्म जीवों की परिस्थितिकी तंत्र स्वरूप पर निर्भर करती है। भूमि का प्रबंधन करने से वातावरण से जहरीली गैसों को मिट्टी व पौधों में अवशोषित करने की क्षमता होती है।
विज्ञापन

उन्होंने खेती में उपयोग किए जाने वाले रासायनिक अवयवों के दुष्परिणामों का भी उल्लेख कर प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रथम पायदान पर रखा। प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले पदार्थ जैसे बीजाअमृत, जीवामृत, दशपर्णी अर्क, पंचगव्य, ब्रह्मास्त्र अग्नियास्त्र, फफूंद नाशक की आवश्यक सामग्री, बनाने व उपयोग विधि और उसके उपज में फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. संदीप ने किसानों से कहा कि आज की परंपरागत खेती रसायनों पर ही निर्भर करती है और उपज की परस्पर प्रतिस्पर्धा ने भूमि की उर्वरा शक्ति को अति निम्न स्तर पर पहुंचा दिया है। इसका परिणाम यह होगा कि और अत्यधिक रसायनों का उपयोग किया जाना होगा, जिसके दुष्परिणाम शारीरिक, स्वास्थ्य व पर्यावरण स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि फिर हमें प्राकृतिक खेती व जैविक खेती की तरफ लौट कर जाना होगा। केंद्र के मुख्य सलाहकार डॉ. नरेंद्र गोयल ने फसलों में पोषण की पूर्ति के लिए विभिन्न प्रकार के जैविक खादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र का स्टाफ डॉ. कपिल सिंगला, डॉ. आराधना, डॉ. करण सैनी, डॉ. कविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed