फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Importance of Guru name told in satsang, Yamunanagar

सत्संग में बताया गुरु नाम का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Importance of Guru name told in satsang, Yamunanagar
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम के सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मीना भारती ने गुरु नाम का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी महान व्यक्ति का जीवन सार देखे तो पता चलता है कि उनकी सफलता के पीछे गुरु का विशेष योगदान मिलता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। हर आयु अवस्था में गुरु की आवश्यकता होती है। इस जीवन रूपी सागर को पार करने के लिए गुरु नाम की पतवार चाहिए होती है। गुरु ही मनुष्य का मार्ग दर्शन कर उसे प्रभु से मिलवाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती, मीराबाई, आदि गुरु शंकराचार्य, सहजोबाई सहित अन्य अनेक उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने गुरु वचन का पालन करते हुए जीवन व्यतीत किया और इस संसार में अपना नाम अमर कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब हम गुरु के वचनों पर विश्वास कर उसका अनुसरण करते हैं, तो हमें उस परमपिता परमात्मा की कृपा प्राप्त होने लगती है। गुरु नाम से हर प्रकार की परेशानी स्वयं ही दूर होने लगती है। बिन गुरु के मनुष्य पशु समान होता है, जो आकारण इंद्रियों के वशीभूत होकर संसार के माया जाल में फंसा रहता है। गुरु ही मनुष्य को इस माया जाल से निकलने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस दौरान महिला मंडल ने भजनों से गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed