{"_id":"6834bc004c2bfbb441036a10","slug":"importance-of-cleanliness-in-life-explained-through-drama-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138371-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाटक से बताया जीवन में स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाटक से बताया जीवन में स्वच्छता का महत्व
Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से मुख्य अतिथि डीजीएम विक्रम सरोचा, चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह, जेई सौरभ कुमार और सिक्योरिटी ऑफिसर पवित्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास बताया।
विक्रम सरोचा ने नाटक में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही नाटक को निर्देशित करने वाली शिक्षिका गीता और निधि को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ के साथ किया गया।