फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegally constructed roads were closed

Yamuna Nagar News: अवैध रूप से बनाए रास्ते कराए बंद

Wed, 11 Sep 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegally constructed roads were closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर। वन विभाग ने फैजपुर कलेसर स्थित सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए रास्ते बंद करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से सड़क किनारे पौधे लगाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि जल्दी ही हाईवे पर बनाए सभी अवैध रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से हाईवे से बनाए रास्तों की जांच व गणना शुरू कर दी है।
जेवाला फैजपुर कलेसर तक कई जगह दुकानें, ढाबे व होटल के लिए लोगों ने विभाग के पेड़ काट कर रास्ते बनाए हुए हैं। ताकि ढाबों पर ट्रक इत्यादि बड़े वाहनों को आने व खड़ा करने में दिक्कत न हो। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी व नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनुमति के बिना पेड़ नहीं काटे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आ गया। वन विभाग ने ऐसे स्थानों पर पेड़ लगाने की योजना बनाई है। जिसके तहत सड़क किनारे पेड़ लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने मंगलवार से इसकी शुरुआत कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अवैध रास्ते पेड़ लगाकर बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ यमुनानगर वीरेंद्र सिंह गिल ने बताया कि वन विभाग कलेसर की तरफ से ढाबा संचालकों व अन्य लोगों द्वारा सरकारी पेड़ काट कर बनाए रास्ते पेड़ लगाकर बंद कर किए जा रहे हैं। जल्दी ही सभी जगहों पर सड़क किनारे अवैध रूप बनाए रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, मामले की जांच की जाएगी। सरकारी एवं वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed