फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal tag will be removed, 80 colonies will be developed

Yamuna Nagar News: हटेगा अवैध का टैग, 80 कॉलोनियों में होगा विकास

Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal tag will be removed, 80 colonies will be developed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की 80 कॉलोनियों के आगे लगा अवैध का टैग हटने वाला है। इसके लिए नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा गया है, जहां से मंजूरी के साथ कॉलोनियां वैध करने की अधिसूचना जारी होगी। ऐसा होने पर मूल जरूरतों के लिए तरस रही कॉलोनियों में विकास कार्य हो सकेंगे।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत वर्ष-2018 में 69 कॉलोनियां वैध की गईं। अन्य अवैध कॉलोनियां व क्षेत्र को वैध कराने के लिए नगर निगम ने अक्टूबर-2023 में एजेंसी से ड्रोन सर्वे सहित मार्किंग व जीआईएस (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) का काम कराया। इससे अवैध कॉलोनियां व क्षेत्र चिह्नित किए गए, जिसमें अप्रैल-2023 में 35 व अगस्त-2023 में 36 कॉलोनियां को वैध किया गया।
विज्ञापन

अन्य अवैध कॉलोनियों को भी वैध कराने के प्रयास जारी रहे, पर गत वर्ष के बीच तीन चुनाव आने से प्रक्रिया बार-बार लटकी। अब नगर निगम ने 80 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे सरकार को भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि कुछ माह में यह कॉलोनियां वैध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियां कई वर्षों पुरानी बसी हुई हैं, पर इनमें अधिकांश जगह गलियों, नालियों व सीवरेज जैसी मूलभूत जरूरतें अधूरी हैं। साथ ही अन्य जरूरी विकास कार्य भी नहीं हो पाए हैं। कॉलोनियों में रहने वाले लोग गलियों, नालियों व सीवरेज की समस्याएं लेकर नगर निगम व जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग के पास जाते हैं। क्षेत्र व कॉलोनियां अवैध होने के कारण अफसर चाहकर भी समाधान नहीं कर पाते हैं।

शहर की 80 अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के प्रयास हो रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्य कराए जा सकेंगे। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed