फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   illegal mining

Yamuna Nagar News: अवैध खनन में 57 वाहन सीज, 27.20 लाख वसूले

Thu, 18 Dec 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए डीसी प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सहायक खनन अभियंता डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 6 नवंबर के बाद से अब तक अवैध खनन में संलिप्त 57 वाहनों को पकड़कर सीज किया गया है। इन मामलों में कुल 27,20,736 रुपये की वसूली की गई है। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर सात मुकदमे विभिन्न स्क्रीनिंग प्लांटों व स्टोन क्रशरों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
डीसी ने नाकों को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त डीसी की अध्यक्षता में एसडीएम, डीएसपी, नोडल अधिकारी माइनिंग, डीएसपी इंफोर्समेंट और खनन अधिकारी की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि सभी सरपंचों को स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं कि अवैध खनन की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सेल्स टैक्स विभाग को भी निर्देश दिए गए कि बंद पड़े स्टोन क्रशरों व स्क्रीनिंग प्लांटों पर विशेष नजर रखें। डीसी ने कहा कि अवैध खनन व अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों पर खनन विभाग, आरटीए, सेल्स टैक्स और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। पंचायती जमीन पर अवैध खनन के लिए संबंधित सरपंच को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ई-रवाना के मल्टीपल उपयोग पर रोक, तकनीक के अधिक इस्तेमाल और नाकों की संख्या बढ़ाकर सख्ती से अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed