फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal encroachments were removed from the drain and cleaning was done

Yamuna Nagar News: नाले से अवैध कब्जे हटवा कराई सफाई

Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments were removed from the drain and cleaning was done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। अवैध कब्जों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने ससौली रोड पर कार्रवाई की। यहां नाले पर अवैध कब्जा होने से सफाई में दिक्कत आ रही थी। इस पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से पहले नाले पर बने थड़ों को ध्वस्त किया। इसके बाद नाले की सफाई कराई गई।
यह कार्रवाई निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई सुनील दत्त की टीम ने की। नगर निगम को कुछ समय पहले शिकायत मिली थी कि ससौली रोड पर कुछ लोगों ने नाले पर थड़ियां, स्लैब बनाकर कब्जा किया है। इससे नाल की सफाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। इस शिकायत पर निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
विज्ञापन

टीम में कनिष्ठ अभियंता प्रवीण मलिक, सफाई निरीक्षक सुमित लाठर, सतबीर, होमगार्ड के जवान शामिल थे। निगम की टीम जेसीबी लेकर ससौली रोड पर पहुंची। ससौली रोड पर बने नाले पर कई जगह लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए थे। कई जगह तो लोगों ने लेंटर डालकर कब्जा किया हुआ था तो कई जगह थड़ियां व रैंप बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जे हटा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने नाले की सफाई की । सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि बताया कि मंगलवार को उनकी टीम ने ससौली रोड पर बने नाले से अवैध कब्जे हटाए गए। इससे नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी। नाले पर अवैध कब्जे की निगम में शिकायतें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed