फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal colonies are being demolished in Vyaspur

Yamuna Nagar News: व्यासपुर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियां

Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies are being demolished in Vyaspur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत व्यासपुर में अवैध काॅलोनी काटने का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। मौजूदा समय में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर अवैध प्लाट काटे जा रहे हैं। परंतु प्रशासन व जिला योजनाकार विभाग ने अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
मौजूदा समय में लघु सचिवालय के समीप दस एकड़ में, साढौरा मार्ग पर श्मशान भूमि के समीप पांच एकड़ में, राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे तीन एकड़ में, छोटा बस स्टैंड फिरनी के पास पांच एकड़ में, गांव शाहपुर में 10 एकड़ में, छछरौली मार्ग पर छह एकड़ में, वन विभाग की नर्सरी के सामने चार एकड़ में अवैध काॅलोनी काटी जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें विभाग की मिलीभगत होने की संभावना हैं। चूंकि राजस्व विभाग के अधिकारियों के बिना अवैध काॅलोनी की रजिस्ट्री नहीं हो सकती है। भू-माफिया राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलीभगत कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं। भू-माफिया इसे अंजाम देने के लिए सबसे पहले भूमि पर मिट्टी डाल कर कच्ची सड़कें बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलोनी की मुख्य प्रवेश सड़क के पास गटका गिरा दिया जाता है, ताकि प्लाट खरीदने वालों को लगे कि काॅलोनी नियमित है। इसके बाद भू-माफिया काॅलोनी की कच्ची सड़कें बनाते हैं। इसमें मिट्टी डाल कर भरत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि भू-माफियाओं पर कानूनी कारवाई कर अवैध काॅलोनी का खेल बंद किया जाए।


करवाई गई है एफआईआर : राजेश

इस बारे जिला योजनाकार अधिकारी राजेश ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी के सामने 25 एकड़ में व लघु सचिवालय के समीप बन रही कॉलोनियां अवैध हैं। यहां पर कॉलोनी काटना प्रतिबंधित व गैरकानूनी है। इन काॅलोनियों में किए अवैध निर्माण तीन से चार बार ध्वस्त किए जा चुके हैं। उनके खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। इसके बाद भी कही पर भी काॅलोनी काटी जा रही है तो जांच की जाएगी। अवैध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed