फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal advertisements are spoiling the beauty of public buildings

Yamuna Nagar News: सार्वजनिक इमारतों की खूबसूरती पर धब्बा लगा रहे अवैध विज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Illegal advertisements are spoiling the beauty of public buildings
बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। सार्वजनिक संपत्ति व इमारतों को लोगों ने विज्ञापन का अड्डा बना दिया है। शहर की तमाम सरकारी व सार्वजनिक इमारतों व स्थानों पर लोगों ने अपने कारोबार सहित अन्य तरह के विज्ञापन के इश्तिहार, पोस्टर, बैनर लगा रखे हैं। शहर में यह प्रचार सामग्री तमाम स्थानों पर देखने को मिल जाएगी। यही नहीं, बिजली के खंभे, अंडर पास की दीवारों, पिलर पर भी इश्तिहार किया जा रहा है।
इसके अलावा तमाम सरकारी स्कूलों, विभागों के कार्यालयों व अन्य इमारतों पर भी इश्तिहार लगाकर इनकी खूबसूरती पर धब्बा लगाया जा रहा है। यह प्रचार सामग्री एक तरफ जहां सार्वजनिक इमारतों की खूबसूरती पर बुुरा प्रभाव डाल रही है। वहीं, इससे नगर निगम को लाखों रुपये का चूना भी लग रहा है। हालांकि नगर निगम इसे लेकर निरंतर कार्रवाई का दावा करता है लेकिन हकीकत यह है कि यह कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। परंतु अब निकाय मंत्री के आदेशों के बाद नगर निगम भी एक्शन मोड में आ गया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने ऐसे स्थानों से तमाम प्रचार सामग्री हटाने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं बिना अनुमति ऐसे स्थानों पर प्रचार करने वाले लोगों, संस्थानों, कंपनियों, औद्योगिक ईकाइयों सहित सभी व्यावसायिक प्रचार करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कदम विधानसभा में निकाय मंत्री की घोषणा के बाद उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ऐसी तमाम प्रचार सामग्री अभियान चलाकर हटाने की घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रदेशभर में करीब 15 दिन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जहां सरकारी इमारतों, भवनों व सार्वजनिक स्थलों से प्रचार सामग्री हटाई जाएगी। वहीं, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के सार्वजनिक स्थानों से अभियान चलाकर प्रचार सामग्री के पोस्टर, बैनर, बोर्ड, होर्डिंग्स हटाए जाते हैं।
नगर निगम की ओर से आचार संहिता के दौरान शहर में अभियान चलाकर आठ हजार से ज्यादा विभिन्न तरह के प्रचार बोर्ड, पोस्टर, बैनर, स्टीकर इत्यादि हटाए गए थे। इसके बाद अभी तक अभियान नहीं चलाया गया है। जिस कारण शहर के तमाम रास्ते, सार्वजनिक स्थल व इमारतों की दीवारें प्रचार सामग्री से भर गई हैं।

----------

बस अड्डे से स्कूल की दीवारों तक प्रचार
शहर की सरकारी इमारतों की दीवारें विज्ञापन साइट सी दिखाई देती हैं। यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड पर तमाम तरह के व्यावसायिक विज्ञापन लगे हुए हैं। यमुनानगर व जगाधरी बस अड्डे पर सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर, निजी संस्थानों, वीजा कंसल्टेंट, पीटीई संस्थान, झाड़-फूंक करने वालों के पोस्टर, स्टीकर लगे हुए हैं। इसके अलावा तमाम तरह के सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों की दीवारों पर भी इश्तिहार लगाकर लोग कमाई कर रहे हैं। यह इश्तिहार जहां इमारतों की खूबसूरती को धब्बा लगा रहे हैं। वहीं, इससे नगर निगम के राजस्व को चूना भी लग रहा है।
----------
वर्जन
नगर निगम की ओर से समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। इसे लेकर फिर से अभियान चलाया जाएगा। जहां भी अवैध तरीके से प्रचार सामग्री लगी होगी वह हटाई जाएगी। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों को नोटिस दिया जाएगा। आदेशों के बाद भी न मानने वाले लोगों व संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आयुष सिन्हा, नगर निगम आयुक्त।

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

बस स्टैंड वर्कशॉप के बार लगे अवैध पोस्टर व बैनर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed