फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IGNOU gave a chance to the students left out from taking admission in the college

कॉलेज में दाखिला लेने से रह गए विद्यार्थियों को इग्नू ने दिया मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
IGNOU gave a chance to the students left out from taking admission in the college
जगाधरी। यूजी कोर्स में दाखिला लेने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिला लेने का एक और मौका मिला है। इग्नू ने बैचलर कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इग्नू में दाखिला लेने के लिए इच्छुक नौ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन, ओपन और डिस्टेंस लर्निंग करने के इच्छुक विद्यार्थियों के पास यह शानदार मौका है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू में दाखिला देने के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते हैं। इग्नू का पहला सत्र जनवरी व दूसरा जुलाई में होता है। जुलाई सत्र की दाखिला प्रक्रिया अभी बाकी है। जो कौशल व ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

इस बार यूजी कोर्स के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बेहद शॉर्ट शेड्यूल जारी किया गया था। विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया मात्र 20 दिन में पूरी कर दी गई। ऐसे में कई विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। वहीं मेरिट सूची की तुलना में अंक कम होने से भी कई विद्यार्थी यूजी कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए थे। ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि नौकरी करने वाले भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं। वे इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू का तरीका अलग, यह होंगे कोर्स
इग्नू की पढ़ाई का तरीका यूजी पीजी की रेगुलर क्लासिस यूनिवर्सिटी से अलग है। इस यूनिवर्सिटी में क्लास रूम, टीचिंग मेथड से नहीं पढ़ाया जाता है। यहां शिक्षा सेल्फ लर्निंग, स्टडी मैट्रियल, काउंसलिंग सेशन, फेस टू फेस और टेली कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से होती है। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है उनके लिए इग्नू में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे विद्यार्थी इग्नू से बीए, बीकॉम, बीकॉम एंड एफ, बीएससी, बीसीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीलिस), बैचलर ऑफ आर्ट्स इन टूरिज्म स्टडीज (बीटीएस) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्लू) कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशलॉजी, इंग्लिश इत्यादि में भी दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों की सूची व जानकारी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed