फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If you feel unsafe anywhere, press the red button of Durga Shakti App

Yamuna Nagar News: कहीं भी असुरक्षित हों तो दबाएं दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन

Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
If you feel unsafe anywhere, press the red button of Durga Shakti App
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने दुर्गा शक्ति एप लांच किया है। जिसके बारे में लगातार महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया जा रहा है। कहीं पर भी असुरक्षित महसूस करने पर एप पर लाल बटन दबाकर इसकी सूचना पुलिस को दी जा सकती है। जिसके बाद पुलिस टीम सहयोग के लिए पहुंच जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेफ सिटी टीम ने बस स्टैंड यमुनानगर में महिलाओं और युवतियों को दुर्गा शक्ति एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 और 181 के बारे में जानकारी दी गई। टीम नेबताया कि महिलाओं और लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में अपलोड करना चाहिए। उन्होंने एप का प्रयोग करने के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार करता है तो बेझिझक पुलिस को शिकायत दें। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। युवतियों को बस अपने मोबाइल से दुर्गा शक्ति एप का प्रयोग करना है। इसके चंद मिनट बाद पुलिस की टीम उनके पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ सिटी टीम प्रभारी नीलम ने बताया कि महिलाओं और लड़कियों की मदद के लिए दुर्गा शक्ति नाम से एक एप्लीकेशन लांच की गई है। जो सभी एनड्रयॉड मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। दुर्गा एप से शिकायत करने वाली लड़की की लोकेशन भी पुलिस को मिल जाएगी।

यदि मुसीबत के समय में महिला जगह नहीं बता पा रही है तो भी उसकी जगह का पता चल जाएगा। इस एप की विशेष बात यह है कि इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे प्रदेश में कहीं भी असुरक्षित महसूस कर रही है तो एप में दिए गए लाल बटन को प्रयोग किया जाता है। जल्द से जल्द डीएसआरएएफ के सबसे नजदीकी प्वाइंट से सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed