{"_id":"6305381ed90894034247caf7","slug":"if-you-don-t-vacate-the-house-you-will-kill-me-yamuna-nagar-news-knl1187574165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, तीन साल की बच्ची समेत महिला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, तीन साल की बच्ची समेत महिला संक्रमित
विज्ञापन
सिविल अस्पताल यमुनानगर में बनाया गया स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए वार्ड।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। डेंगू और मलेरिया के बाद जिले में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। शहर में रहने वाली तीन साल की बच्ची और एक महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल बच्ची और महिला पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। वहीं स्वाइन फ्लू के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को विभाग के डॉक्टर स्वाइन फ्लू से पीड़ित बच्ची और महिला के घर पर गए और परिजनों से बात की। एहतियात के तौर पर डॉक्टर दोनों परिवारों के सदस्यों पर आगामी कुछ दिनों तक नजर रखेंगे ताकि यह देखा जा सके कि किसी अन्य परिजन में तो स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं हैं।
दरअसल, जगाधरी में रहने वाली बच्ची को कुछ दिनों से खांसी और बुखार था। इसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। स्वाइन फ्लू के लक्षणों को देखते हुए डाक्टरों ने बच्ची का सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दूसरी ओर महिला को हार्ट की सर्जरी के लिए मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर डाक्टरों ने उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। इसके बाद महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीजीआई प्रशासन की तरफ से दोनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर सिविल सर्जन कार्यालय में सूचना दी गई। स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिलने के बाद डॉक्टर बच्ची और महिला के घर पर पहुंचे और परिजनों का चेकअप किया। राहत की बात है कि फिलहाल किसी भी सदस्य में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
दो में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है : डॉ. वागीश
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि जिले में एक बच्ची और महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनके परिजनों में किसी में कोई लक्षण नहीं है। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। विभाग उनके परिजनों के संपर्क में है। यदि किसी में लक्षण मिला तो उनका उपचार किया जाएगा।
अस्पताल में बनाया गया स्वाइन फ्लू का वार्ड
एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल यमुनानगर में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है, ताकि फ्लू का कोई मरीज मिलता है तो उसे वार्ड में भर्ती कराया जा सके। डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि विभाग के पास स्वाइन फ्लू के मरीजों के सैंपल लेने की सुविधा है। सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाता है। इसके अलावा बच्चों और बड़ों को स्वाइन फ्लू में जो दवा दी जाती है, वह भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।