फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If workers do not wear radium jackets, action will be taken against the owners

अब फैक्टरी वाले श्रमिकों को पहननी होगी रेडियम जैकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
If workers do not wear radium jackets, action will be taken against the owners
रेडियम जैकेट को दिखाते सचिव सुभाष चंद्र। - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। अब फैक्टरी के श्रमिकों के लिए रेडियम जैकेट को पहनना जरूरी होगा। ऐसा न करने पर पहली बार चेतावनी दी जाएगी उसके बाद फैक्टरी मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, सड़क हादसों से श्रमिकों को महफूज रखने के लिए प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा विभाग ने विशेष जागरूकता मुहिम भी चला रखी है।
विज्ञापन

इस मुहिम के वाहनों, पेड़ों, डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों को विभाग की तरफ से रेडियम जैकेट उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 250 जैकेट वितरित की जा चुकी हैं। जैकेट वितरण काम अभी जारी रहेगा। विभाग के अनुसार फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर जब ड्यूटी खत्म कर घर की ओर जाते हैं तो कई बार उनके कपड़े मैले व खराब रहते हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन चालकों को सड़क से गुजरते संबंधित मजदूरों को देखने में दिक्कत होती है। लेकिन जब व्यक्ति ड्यूटी खत्म कर रेडियम जैकेट के साथ बाहर निकलेगा तो गंतव्य के दौरान हादसे से बचा जा सकेगा। चूंकि जब सामने या पीछे से आ रहे वाहन की उस पर रोशनी पड़ेगी तो संबंधित जैकेट दूर से ही चमकनी शुरू हो जाएगी। इससे वाहन चालक भी सतर्क हो जाएगा और दुर्घटना से बचा जा सकता है। बकायदा इस रेडियम जैकेट के बारे में बीते दिनों फैक्टरी मालिकों के साथ विभाग की मीटिंग भी हो चुकी है जिसमें श्रमिकों को यह जैकेट पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

लगाई जा रही रिफ्लेक्टर टेप
प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण विभाग के मुताबिक पिछले दो माह से रिफ्लेक्टर टेप लगाने की प्रक्रिया चलाई हुई है। अब तक 200 बाइक, सभी ऑटो और 90 प्रतिशति अन्य वाहनों पर टेप लगाई जा चुकी है। इसके अलावा विभाग में पासिंग के लिए आने वाले वाहन चालकों को भी यह टेप वितरीत की जा रही है। एक विशेष टीम भी बनाई गई है जिससे इस संदर्भ में फीडबैक भी लिया जा रहा है। इन दिनों कोहरे के मौसम में रात के समय सड़क हादसों की ज्यादा आशंका बनी रहती है, ऐसे में रात के समय वाहन चालको को कईं बार सड़क पर अन्य वाहन चालक व राहगीर दिखाई नहीं देती है। जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए हादसों को रोकने के लिए यह टीम मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को भी रेडियम जैकेट पहननी होगी। यह जैकेट उन्हें वितरीत भी की जा रही है। यह जैकेट सड़क हादसों से उन्हें बचाने में मददगार साबित हो सकती है। बाकायदा इसके लिए फैक्टरी मालिकों से मीटिंग भी हो चुकी है। इसके अलावा हर जगह पर रिफ्लेक्टर टेप को लगाया जा रहा है।
- सुभाष चंद्र, सचिव, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed