फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If waterlogging is not removed then there will be a protest at the district headquarters on the 15th

Yamuna Nagar News: जलभराव दूर नहीं हुआ तो 15 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
If waterlogging is not removed then there will be a protest at the district headquarters on the 15th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। गांव मुजाफतकलां में नाले और सीवर लाइन जाम होने से सड़क पर जमा हो रहे गंदे पानी के विरोध में भाकियू भी उतर आई है। इसे लेकर वीरवार को किसानों, भाकियू सदस्यों व ग्रामीणों ने पंचायत व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं 15 जून तक समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश के पांवटा प्रभारी मान सिंह के नेतृत्व में किसानों व ग्रामीणों ने रोष जताया। इस दौरान मान सिंह ने कहा कि 15 जून तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाकियू का प्रतिनिधमंडल 16 जून को डीसी से मिलेगा। यदि समाधान नहीं किया जाता तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में निकासी का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। जिस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी मुसीबत बना हुआ है। गंदे पानी से भयंकर बदबू उठ रही है और विषैले कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं। इस दौरान भाकियू के जिला सचिव सुखदेव सिंह, सुलेवान, ब्लॉक अध्यक्ष जयकरण, महा सिंह, राजेंद्र सिंह सहित मांगेराम, ताहरी, लखमीर चंद, फुरकान अली, बनारसी दास, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed