फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If water is wasted then a fine of Rs 1000 is imposed

Yamuna Nagar News: पानी व्यर्थ बहाया तो एक हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
If water is wasted then a fine of Rs 1000 is imposed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ग्राम पंचायत दामला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वासो की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने ग्राम सभा में ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं पानी से संबंधित अन्य मुद्दों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। रजनी गोयल ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। अतः जल का प्रयोग हमें समझदारी से करना होगा।
लगातार भूजल दोहन एवं ग्लोबल वार्मिंग के कारण भू-जलस्तर बहुत नीचे जा रहा है। इसलिए सभी को अपनी भावी पीढ़ी के लिए जल बचाना होगा। व्यर्थ पानी बहाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रजनी ने रखा। जिस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय भी लिया गया, जिसे ग्राम सभा में उपस्थित सभी जनों ने समर्थन किया और प्रस्ताव पास किया गया। ग्राम सचिव नरेश शर्मा ने भी बताया कि जल बचाने के बारे में मुनियादी भी कराई जाती है।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि जल एवं सीवरेज समिति में 16 सदस्य होते है होते हैं जिनमें से आठ सदस्य महिलाएं होती हैं। पानी से संबंधित सभी कार्य महिलाएं ही करती हैं। कमेटी में ग्राम पंचायत का सरपंच अध्यक्ष, इस समिति के सदस्यों के रूप में पंचों में से तीन सदस्य जिनमें से दो महिलाएं होती है जिनमें एक अनुसूचित वर्ग से और एक सामान्य वर्ग से सदस्य होगी। इसे ग्राम पंचायत के सरपंच की ओर से नामित किया जाएगा। सरपंच गुर बख्शी देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed