फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If there are symptoms like corona then investigation will be done

Yamuna Nagar News: कोरोना जैसे लक्षण होने पर कराई जाएगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
If there are symptoms like corona then investigation will be done
यमुनानगर। अस्पताल में आने वाले जिन मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण होंगे उनकी जांच कराई जाएगी। खासकर उन लोगों की जांच होगी जिनमें इन्फ्लूएंजा (नाक, गले और फेफड़ों का संक्रमण) होगा। खांसी, जुकाम व सांस लेने में यदि दिक्कत है तो भी लोग कोरोना की जांच मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल व सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी में करवा सकते हैं। कोरोना सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पांच हजार से ज्यादा किट उपलब्ध हैं और किट के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना से संक्रमित महिला अभी मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। संक्रमित होने के बाद वह जिले में वापस नहीं लौटी थी। महिला के परिवार से स्वास्थ्य विभाग ने बेटे व पुत्रवधू के कोरोना सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। हालांकि दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

महिला का पति फॉर्टिस अस्पताल में है इसलिए उनका सैंपल वहीं पर लिया गया है। रिपोर्ट आनी बाकी है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में जिला आणविक प्रयोगशाला में कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बेड का वार्ड आरक्षित ः कोरोना का एक केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 6 बेड का आइसोलशन वार्ड आरक्षित किया गया है। वार्ड में बेड के अलावा जरूरी दवाइयां, मास्क व अन्य मेडिकल उपकरण रखे गए हैं। यदि किसी व्यक्ति में काेरोना के लक्षण दिखते हैं तो उसे दूसरों से अलग करते हुए इसी वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed