फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the girl is not found in two days and the accused is not caught, we will protest

Yamuna Nagar News: दो दिन में लड़की न मिली और आरोपी नहीं पकड़ा तो देंगे धरना

Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
If the girl is not found in two days and the accused is not caught, we will protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। अपने ही गांव की युवती को अलग समुदाय के युवक की ओर से बहला फुसला कर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को परिजनों के साथ विभिन्न गांवों के लोग थाने का घेराव करने पहुंच गए। डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह ने परिजनों से बात कर उन्हें शांत किया।
लोगों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पुलिस लड़की बरामद नहीं करती तो एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले इस मामले को लेकर शनिवार को लड़की के परिजनों ने छछरौली विश्राम गृह में पंचायत की। जिसमें धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य के अलावा कई गांवों के सरपंच पहुंचे। करीब एक घंटा चली पंचायत के बाद लोगों ने दो दिन में लड़की बरामद करने ने करने पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जैसे ही वह थाने में जाने लगे तो एसएचओ जगदीश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की को उसके गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक अगवा कर ले गया।
विज्ञापन

इसके लिए पुलिस को शिकायत दी है, परंतु इसमें ढिलाई बरती जा रही है। पंचायत में कई गांवों के सरपंच व लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन उन्हें उनकी लड़की चिंता सता रही है।परिजनों ने लड़की को अगवा करने के आरोप में गांव के ही युवक के खिलाफ थाना छछरौली में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था। चार दिन बाद भी पुलिस लड़की का पता नहीं लगा पाई है। वहीं, आरोप मुस्लिम समुदाय के युवक पर लगा है ऐसे में मामला और गंभीर होता जा रहा है। सरपंचों ने कहा कि 15 दिन पहले भी गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें सामने आया था कि आरोपी युवक युवती के मोबाइल पर मैसेज भेजता है। तब युवक व परिजनों ने पंचायत में माफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मां निजी अस्पताल में दाखिल

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के बाद युवती की बदनामी होने से उसकी मां सदमे में है। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। बड़ी मुश्किल से वह ठीक हुई थी, लेकिन युवती के अगवा होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। चार दिन से युवती की मां का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस की टीमें कर रहीं तलाश : डीएसपी

इस दौरान डीएसपी व्यासपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। युवक-युवती की तलाश की जा रही है। जिसके लिए टीमें गठित की गई है। जल्द ही लड़की बरामद कर ली जाएगी। वहीं, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed