फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the damage caused by rain, then farmers should register on the e-crop compensation portal

बारिश से हुआ नुकसान तो किसान ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
If the damage caused by rain, then farmers should register on the e-crop compensation portal
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण खराब फसलों की जानकारी किसान ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करें। अधिकारी किसानों को प्रोत्साहित करें कि वे जल्द से जल्द अपने नुकसान का ब्योरा पोर्टल पर भरें, ताकि उन्हें जल्द मुआवजा मिल सके। यह बात मुख्यमंत्री ने देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक सचिवों, मंडल आयुक्तों व डीसी के साथ हाई लेवल की बैठक करते हुए कही। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मुख्य सचिव संजीव कौशल, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और उप प्रधान सचिव के. मकरंद पाण्डुरंग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार फसल नुकसान के सत्यापन व मुआवजे में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए ही सरकार ने ई- फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया है, जिस पर किसान स्वयं अपनी फसल खराबे का ब्योरा दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसान के नुकसान का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के सात दिनों के भीतर संबंधित पटवारी, कानूनगो इस डाटा का सत्यापन करें। इसके अलावा, तहसीलदारों को भी अपने स्तर पर इसका सत्यापन शुरू कर देना चाहिए ताकि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा जल्द मिल सके।
विज्ञापन

जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी समय पर होनी चाहिए। बेमौसम भारी बारिश से पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति से बचने के लिए नालों की सफाई की जाए। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समय से निवारण होना चाहिए। शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम रादौर सतिंद्र सिवाच, डीएफएससी अशोक शर्मा, डीएम कांफेड व सभी मंडियों के सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed