फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If SK road is not improved then the road will be blocked: Bhakiyu

एसके रोड न सुधरा तो सड़क जाम : भाकियू

Wed, 17 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
If SK road is not improved then the road will be blocked: Bhakiyu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) रोड दामला समीप खस्ता हाल है। यहां सड़क टूटकर गड्ढे में तबदील हो चुकी है। इससे रोज यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क टूटने से हर समय जाम की स्थिति रहती है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन उतर गए हैं। जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि सड़क के सुधार के लिए यूनियन से प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलेगा। साथ ही चेताया कि 31 जुलाई तक सड़क दुरुस्त न की गई तो एक अगस्त को रोड जाम किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि रोज सरकार के मंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी निकलते हैं, पर टूटी सड़क व गड्ढों पर किसी का ध्यान नहीं है। सड़क पर किसी की भी जान जाए, इससे कोई सरोकार नहीं है। यह यमुनानगर-कुरुक्षेत्र रोड हमेशा व्यस्त रहता है।
विज्ञापन

इस सड़क पर 24 घंटे ट्रैफिक है, तब भी दामला में सड़क के दयनीय हालात है। यूनियन की ओर से मामले में जल्द डीसी से मिलने का फैसला लिया गया है। इसके बाद भी 31 जुलाई तक सड़क पर सुधार न दिखा तो रोड जाम किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कांबोज, महेंद्र, पवन गोयल, मदनलाल, उदय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed