फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If medicine is given without doctor's prescription, action will be taken against the chemist: SP

डॉक्टर की पर्ची बिना दवाई दी तो केमिस्ट पर होगी कार्रवाई : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
If medicine is given without doctor's prescription, action will be taken against the chemist: SP
यमुनानगर। नशे से आजादी अभियान के तहत वीरवार को एसपी मोहित हांडा ने केमिस्टों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने केमिस्टों से इस मुहिम में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की सख्ती के बाद स्मैक तस्करी पर अंकुश लगा है, लेकिन इस नशे के आदी लोग केमिस्टों के पास जा रहे हैं। वहां से प्रतिबंधित दवाइयों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए कोई भी केमिस्ट डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाई न दे। यदि कोई बिना पर्ची के दवाई देते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के सभागार में यह बैठक हुई। एसपी ने कहा कि आमजन के सहयोग के बिना नशे पर रोक नहीं लग सकती। मेडिकल स्टोर संचालक इसमें पुलिस का काफी सहयोग कर सकते हैं। यदि उनके पास कोई भी नशे का आदी या तस्करी करने वाला नशे में प्रयोग होने वाली दवा के लिए आता है, तो उसके बारे में डायल 112 या फिर हेल्पलाइन नंबर 8818001383 पर सूचना दें। किसी को भी डॉक्टर की लिखी पर्ची के बिना दवाई न दें। समाजसेवी संस्थाओं से भी उन्होंने अपील की है कि नशा छोड़ने के लिए युवाओं को प्रेरित करें। यदि कोई नशे का आदी है, तो उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां उसका निशुल्क इलाज किया जाएगा। पुलिस विभाग की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत 468 नशा रोगियों का इलाज कराया जा रहा है। इस दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. पारस, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डा. प्रवीण चौधरी, अधिवक्ता सुशील आर्य, मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह, नरेश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed