फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IAS Preeti took charge as Deputy Commissioner in Yamunanagar

Haryana: IAS प्रीति ने इस जिले में संभाला उपायुक्त का कार्यभार, 23 साल की उम्र में पास किया था यूपीएससी एग्जाम

Tue, 02 Dec 2025 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 05:20 PM IST
सार

डीसी प्रीति होम कैडर हरियाणा में साल 2015 बैच की आईएएस हैं। महज 23 साल की उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
IAS Preeti took charge as Deputy Commissioner in Yamunanagar
यमुनानगर में IAS प्रीति ने संभाला उपायुक्त का कार्यभार - फोटो : संवाद

विस्तार

होम कैडर हरियाणा में साल 2015 बैच की आईएएस प्रीति ने मंगलवार को जिला यमुनानगर में उपायुक्त के पद पर कार्यभार संभाल लिया। यमुनानगर पहुंचने पर एडीसी नवीन आहूजा, अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

विज्ञापन


इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालते ही डीसी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनता को लाभ मिले इसके लिए वह निरंतर प्रयास करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो। उनके द्वारा जिले में और अधिक बेहतरी के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिले में सभी को बेहतर शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं मिले तथा शांति व्यवस्था व लॉ एंड ऑर्डर कायम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


बता दें डीसी प्रीति होम कैडर हरियाणा में साल 2015 बैच की आईएएस हैं। महज 23 साल की उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में प्रीति ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 562वीं रैंक हासिल की थी। आईएएस प्रीति इससे पूर्व हरियाणा के कैथल में उपायुक्त पद पर 3 नवंबर 2024 से कार्यरत थीं। उन्हें एक दशक का लम्बा प्रशासनिक अनुभव है। उनकी प्रथम पोस्टिंग होडल एसडीएम के पद पर हुई थी। इसके अलावा इन्होंने रोहतक, चरखी दादरी, अम्बाला, कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में प्रशासनिक सेवाएं प्रदान की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed