फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I prayed for prosperity by offering prayers to the setting sun

Yamuna Nagar News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी समृद्धि

Fri, 08 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
I prayed for prosperity by offering prayers to the setting sun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जिले में वीरवार को छठ महापर्व की खूब धूम रही है। छठ मनाने के लिए शहर के बाड़ी माजरा स्थित यमुना नहर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने नहर के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी।
यूं तो जिले के सभी विभिन्न क्षेत्रों में पर्व मनाया गया। शहर के पश्चिमी यमुना घाट, बूड़िया घाट, चिट्टा मंदिर घाट, रेलवे स्टेशन घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ व रौनक बाड़ी माजरा पुल समीप जुटे। यहां पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर परिवार संग पहुंच महिलाओं ने छठी मैया की पूजा की। शाम करीब साढ़े पांच बजे नहर के पानी में खड़े होकर अस्ताचल (अस्त होते) सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

महिलाएं इसी तरह शुक्रवार को भोर में करीब छह बजे उदयाचल (उदय होते) सूर्य का अर्घ्य देंगी। अस्ताचल व उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर यह व्रत पूर्ण होगा।बाड़ी माजरा पुल पर दोपहर से लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। यहां नहर की पटरी समीप पूर्वांचल कल्याण सभा, राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ, श्रीमानव सेवा ट्रस्ट व अन्य संगठनों ने पंडाल लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुराना फतेहपुर पुल, बूड़िया पुल, चिट्टा मंदिर व हमीदा हेड समीप भी छठ पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। सूर्य को अर्घ्य देने से पूर्व महिलाओं ने परिवार सहित वेदियों पर छठी मैय्या का पूजन किया। इसके बाद नहर में ईख (गन्ना की बाली) लगाकर पूजा की। इसके इसके अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर नहर के बहते पानी में जलते दीप प्रवाहित किए। इसी तरह शुक्रवार (आज) भोर में उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन व व्रत का समापन करेंगी।
बाड़ी माजरा पुल से वीरवार शाम छठ पूजन कर लौटते समय श्रद्धालुओं सहित तमाम लोगों को जाम की दिक्कत झेलनी पड़ी। चूंकि ज्यादातर श्रद्धालु ऑटो रिक्शा, कारों व बाइकों पर नहर किनारे पूजन करने पहुंचे थे। जिनके एक साथ लौटते समय सड़कों पर जाम लग गया। चूना भट्टी से सिटी सेंटर रोड, दशमेश कॉलोनी से खालसा कॉलेज रोड व शहीद भगत सिंह चौक तक करीब डेढ़ घंटे जाम की स्थिति रही।

बोट नहीं हुई स्टार्ट
वर्ष 2013 में बाड़ीमाजरा पुल पर छठ पूजन के लिए उमड़ी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में लोगों को हल्की चोटें ही आई थीं। इसके मद्देनजर घाट पर छठ के लिए बोट तैनात की गई थी। इस दौरान जब कर्मचारी नहर में चक्कर लगाने के लिए बोट स्टार्ट करने लगे तो वह चालू नहीं हो पाई। इस दौरान कर्मचारियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन बोट स्टार्ट नहीं हुई। कर्मचारियों ने बताया कि बोट खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed