फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I have handed over my life to Shiva and now I have no worries... but my devotees are overjoyed

Yamuna Nagar News: शिव को जीवन सौंप दिया अब चिंता नहीं... पर झूमे भक्त

Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
I have handed over my life to Shiva and now I have no worries... but my devotees are overjoyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री बाला जी श्याम सेवा समिति की ओर से दशहरा ग्राउंड में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भव्य संकीर्तन में भजन गायक उज्जैन नगरी से किशन भगत, मध्य प्रदेश से शिवम रावल, किशोरी कनिष्का, जय धमीजा और वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया।
भजन संध्या में वृंदावन की पावन धरती से भागवत गीता का प्रचार करने के लिए यमुनानगर में पहली बार भक्त भागवत भी आए। मंच संचालक अनिल अनुरागी चंडीगढ़ ने किया। कार्यक्रम में भूमि पूजन समाजसेवी नरेश उप्पल ने किया। बाबा के शृंगार के लिए फूल कोलकाता से मंगाए गए थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से आए प्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत ने जब अपना सुप्रसिद्ध भजन शिव को जीवन सौंप दिया अब चिंता नहीं किसी काल की... गाया तो श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर झूमने लगे। इसी तरह गोवर्धन से आए भक्त भागवत और मध्य प्रदेश के शिवम रावल और भजन गायिका किशोरी कनिष्का ने देर रात तक भजनों से लोगों को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से आए अनिल अनुरागी ने बताया कि श्री श्याम एवं बालाजी से कीर्तन द्वारा यह भजन संध्या आयोजित की गई है, जिसमें देश के अलग-अलग इलाकों से भजन गायक शामिल हुए हैं। दशहरा ग्राउंड में चारों तरफ विशेष लाइट की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर श्री बाला जी श्याम सेवा समिति के सदस्य दीपक अनेजा, सतीश सलूजा, सनी वोहरा, असीम खुराना, गौरव नारंग, सागर भोला, सागर भाटिया, लोकेश, मोनू नागपाल, शुभम, अतुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed