{"_id":"6934758463a75a49980d59b2","slug":"i-got-another-opportunity-to-participate-in-sports-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-147864-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेलों में हिस्सा लेने का मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेलों में हिस्सा लेने का मिला एक और मौका
Sat, 06 Dec 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा क्षेत्र की आठ से 11 दिसंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता में खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी व टीम भाग ले रही हैं। परंतु खंड स्तर पर भाग लेने से चूक गए खिलाड़ियों को विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया गया है। खंडस्तर पर चूके खिलाड़ियों को विस क्षेत्र की प्रतियोगिता में सीधा प्रवेश मिल जाएगा।
इसके लिए खिलाड़ी को अपने खेल प्रभारी व कोच से संपर्क करना होगा। उनकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खिलाड़ी विस क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। खंडस्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने से चूक गए खिलाड़ियों के पास यह सुनहरा मौका है। यह प्रतियोगिता शहर में चार स्थानों पर करवाई जा रही हैं। प्रतियोगिता के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
प्रतियोगिताएं करवाने के लिए कोच व रेफरी में शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसे लेकर निश्चल चौधरी ने कार्यों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां दी। विधानसभा क्षेत्र प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, बैडमिंटन और एथलेटिक्स के विभिन्न खेल करवाए जा रहे हैं। निश्चल चौधरी ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं तेजली स्थित जिला खेल परिसर में करवाई जा रही हैं। नरेश देसवाल को नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं बैडमिंटन की प्रतियोगिता सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में होगी। यह प्रतियोगिता नोडल अधिकारी एसडी पब्लिक स्कूल के कोच डॉ. भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में करवाई जाएंगी। वहीं, क्रिकेट की प्रतियोगिता रटौली रोड सेक्टर-18 स्थित एंजल स्पोर्ट्स एकेडमी में करवाई जाएगी। इसके लिए कोच रजनीश कालिया को इंचार्ज बनाया गया है।
वहीं, खो-खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में करवाई जा रही हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार को बनाया गया है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक शर्मा, पार्षद भानू राणा, पार्षद जयंत स्वामी, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चौहान ,विक्रम राणा , संयोजक गोपाल सिंह, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।