फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   I am speaking from the office of the Minister of Jail, let the prisoner's car in.

मैं जेल मंत्री के कार्यालय से बोल रहा हूं, कैदी की गाड़ी अंदर जाने दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
I am speaking from the office of the Minister of Jail, let the prisoner's car in.
यमुनानगर। जेल अधीक्षक को एक व्यक्ति ने खुद को जेल मंत्री के कैंप ऑफिस से बोलने की बात कहकर फोन किया। आरोपी ने फोन पर जेल अधीक्षक को हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की गाड़ी मुख्य द्वार से एंट्री दिलाने का दबाव बनाया, लेकिन अधीक्षक ने उसे मना कर दिया। आरोप है कि मना करने पर आरोपी ने अधीक्षक को धमकी दी। शहर जगाधरी पुलिस ने जेल उप अधीक्षक जसवंत सिंह की शिकायत पर सिरसा निवासी प्रदीप अहलावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जेल के उप अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम करीब सवा पांच बजे जेल पुलिस अधीक्षक पर एक नंबर से फोन आया। आरोपी ने कहा कि वह जेल मंत्री के कैंप ऑफिस से बात कर रहा है। उसने अपना नाम प्रदीप अहलावत बताया। आरोपी ने पुलिस अधीक्षक से पूछा कि क्या क्रिकेट से फ्री हो गए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा हां, तब उसने कहा कि हमारा एक लड़का सुरेश आपकी जेल में है। वह छुट्टी खत्म करके आ रहा है। सिपाहियों ने गेट पर उसकी गाड़ी रोकी हुई है। सामान थोड़ा ज्यादा है और कर्मचारी गाड़ी अंदर नहीं जाने दे रहे। आप कर्मचारियों को बोल दो कि गाड़ी जाने दें और वो सामान उतार लेगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा इतना कौन सा बड़ा कैदी है, जो उसकी गाड़ी को अंदर जाने की अनुमति दी जाए और आप एक कैदी के लिए फोन कर रहे हो। इस पर उसने कहा सुरेश हमारा करीबी है। एसपी ने कहा कि इस तरह के कैदियों को जेल में गाड़ी लाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। तब उसने कहा कि वह सिरसा मंत्री की कोठी से बोल रहा है। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने सिरसा निवासी प्रदीप अहलावत नाम के व्यक्ति पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पैरोल पर गया था आरोपी सुरेश, दर्ज है 11 केस
जिस कैदी सुरेश के लिए जेल मंत्री के ऑफिस से फोन किया गया वह जींद का रहने वाला है। वह जींद के एक गैंग से जुड़ा हुआ है। साल 2011 में कुरुक्षेत्र में हुए एक युवक की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा वह 11 अन्य मामलों में नामजद है। इनमें से कुछ में वह बरी हो चुका है। वहीं कुछ कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री का पीए बनकर पहले बुड़िया थाना प्रभारी को किया था फोन
मंत्रियों के करीबी बताकर पुलिस अधिकारियों को फोन कर सिफारिश लगाने का यह पहला मामला नहीं है। करीब एक साल पहले बुड़िया के तत्कालीन एसएचओ लज्जाराम को भी एक युवक ने खुद को गृह मंत्री का पीए बताकर फोन किया था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि शहर जगाधरी थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम आरोपी की तलाश में सिरसा गई हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed