{"_id":"67f6c2c0ad41c6fdc60aad74","slug":"husbands-nephew-and-father-in-law-entered-the-house-and-raped-her-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135929-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में घुसकर पति के भांजे व ससुर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में घुसकर पति के भांजे व ससुर ने किया दुष्कर्म
Thu, 10 Apr 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक महिला ने अपने पति के भांजे व ससुर पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति पर भी दोस्तों से संबंध बनाने के दबाव का आरोप है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुर, पति के भांजे व पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर जगाधरी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी। पति ट्रक चलाता है। शादी के कुछ दिन बाद पता लगा कि पति नशे का आदी है। इस शादी से तीन बच्चे हैं। शादी के लगभग पांच वर्ष बाद सास की मृत्यु हो गई। आरोप है कि सास की मृत्यु के बाद ससुर गलत नजर रखने लगा।
आरोपी उससे कई बार छेड़खानी कर चुका था। आरोप है कि पति का भांजा भी अक्सर घर पर आता रहता। वह भी उस पर गलत नजर रखने लगा। अकेला पाकर उससे छेड़खानी करता है। पति जब भी गांव में आता तो उसे अपने साथ लेकर जाता और ट्रक में भी संबंध बनाता। वह अपने दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब वह मना करती तो आरोपी उससे मारपीट करता।
विज्ञापन
इस बारे में मायके वालों को बताया तो पंचायत हुई। आरोपी पति ने गलती मानी। वर्ष 2022 में आरोपी पति व ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के जिला शामली में शिकायत दी। वहां पर जब पुलिस ने बुलाया तो आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया था।
तीन फरवरी को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी पति का भांजा और ससुर घर पर आए। कमरे में घुसकर उसे पकड़ लिया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी और कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से वहां से भागकर अपने भाई के पास गई।
उसकी मदद से उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी मुकेश कुमारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति के भांजे, ससुर व पति पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।