फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband strangled him for asking for money to go to brother's wedding, Yamunanagar

भाई की शादी में जाने के लिए रुपये मांगने पर पति ने घोंटा था गला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Husband strangled him for asking for money to go to brother's wedding, Yamunanagar
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतका की सास के बयान दर्ज करती पुलिस संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर की भगवती कॉलोनी निवासी पिंकी (23) की मौत के मामले में आरोपी पति विक्रम के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिंकी के भाई की शादी होनी है। वह उसमें जाना चाहती थी। इस पर वह पति विक्रम से 30 हजार रुपये मांग रही थी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और तैश में आकर आरोपी ने उसका चुन्नी से गला घोट दिया।
गांधी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को पिंकी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पिंकी के मायके की तरफ से कोई नहीं पहुंचा था। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर शाम पिंकी अपने कमरे में मृत मिली थी। पति विक्रम उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। तभी मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है उन्होंने पिंकी के मायके वालों को दी, लेकिन उसके परिजनों ने आने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले में मकान मालिक ओमेक्स सिटी निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी पिंकी शादी के बाद से पति विक्रम के साथ भगवती कॉलोनी में रह रही थी। पिंकी की छह माह की बच्ची भी है। पिंकी और विक्रम ने प्रेम विवाह किया था। फेसबुक पर पिंकी और विक्रम के बीच दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और प्यार हो गया। बाद में उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से ही उसका मायके वालों से संपर्क कम ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम के भाई ने बताया कि वह इनके घर से दूर रहता है। वह तीन भाई हैं। विक्रम सबसे छोटा है। वहीं पिंकी की सास का कहना था जिस समय उसकी मौत हुई, वह घर पर नहीं थी। गांधीनगर थाना के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को बुलाने के लिए कई बार कॉल की गई, लेकिन वह नहीं आए। मामले में आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed