फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband snatched mobile then wife committed suicide, Yamunanagar

पति ने मोबाइल छीना तो पत्नी ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Husband snatched mobile then wife committed suicide, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की ओर से मोबाइल फोन छीनने पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से संबंध थे। वह उससे मोबाइल पर बात करती थी। शुक्रवार की सुबह मोबाइल छीनने पर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छछरौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी साल 2005 में उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी महिला से हुई थी। उनके पास दो बच्चे हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही युवक से संबंध थे। वह अक्सर उससे मोबाइल फोन पर बात करती रहती थी। इस बात को लेकर कई बार घर में पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

पत्नी के मायके वालों को भी इस बारे में पता है, जिसको लेकर दो बार पंचायतें भी हुई। उसने बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौता कर लिया था। इसके बावजूद पत्नी फिर से उस युवक से बातचीत करने लगी। उसकी पत्नी को युवक ने ही मोबाइल दिया था। व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसे देखकर पत्नी ने फोन काट दिया। तब उसने उसके पास से मोबाइल ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर पता लगा कि वह गांव के ही युवक से बात कर रही है। इस पर उसे ऐसा न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद काम पर चला गया था। थोड़ी देर बाद पता लगा कि उसकी पत्नी ने जहर निगल लिया है। वह उसे सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छछरौली थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में अभी मृतका के मायके वालों के बयान लेना बाकी है। उनके बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed