फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband nominated 16 days after wife's suicide, Yamunanagar

पत्नी की खुदकुशी के 16 दिन बाद पति नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Husband nominated 16 days after wife's suicide, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर के गांव चौराही में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने 16 दिन बाद उसके पति पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका की मां अमरपति की शिकायत पर की है। पहले मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया था। अब उसकी मां का आरोप है कि उसकी बेटी मुकेश को शिक्षक दामाद प्रवीन परेशान करता था। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
हिसार के गांव मिर्जापुर निवासी रमेश ने पहले बिलासपुर ने बताया था कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में नौकरी करता है। उसकी बहन मुकेश देवी की शादी वर्ष 2016 भिवानी के थाना बवानीखेडा के गांव बड़सी निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। उसके जीजा प्रवीण कुमार बिलासपुर के गांव शेरगढ़ में बतौर जेबीटी है। करीब चार साल से उसका जीजा चौराही गांव में उसकी बहन के साथ किराए के मकान में रह रहा था। शादी से उनके पास दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा ढाई वर्षीय आगेन व छोटा बेटा एलेश एक साल दो माह का है। रमेश ने बताया था कि उसकी बहन व जीजा का शादीशुदा जीवन ठीक चल रहा था। कभी भी उसकी बहन मुकेश देवी ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। न ही ससुराल वाले उसे किसी भी तरह से परेशान करते थे।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी उसकी अपनी बहन मुकेश देवी से बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक थी और खुश थी। 12 जुलाई की सुबह उन्हें फोन पर पता चला कि उसकी बहन मुकेश देवी ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर वह अपने पिता भरत सिंह के साथ मौके पर पहुंचा। जहां उन्हें उसकी बहन का शव बाथरूम में लगे शावर में चुन्नी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश का कहना है कि उसकी बहन ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। इसमें उसके जीजा प्रवीण कुमार व अन्य किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने तब रमेश के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया था। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मृतका की मां की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed