फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband had gone to catch fish, wife hanged herself, family living in labour room in plywood factory

Yamunanagar: पति गया था मछली पकड़ने पत्नी ने लगाया फंदा, प्लाइवुड फैक्ट्री में बने लेबर रूम में रह रहा परिवार

Mon, 24 Feb 2025 04:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Feb 2025 04:26 PM IST
सार

सुरेश राय ने बताया कि पत्नी अधिकतर गुमसुम रहती थी और अधिक बोलती भी नहीं थी। वह और उसकी पत्नी सूर्य प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे। वह मानसिक रूप से भी परेशान थी।

विज्ञापन
Husband had gone to catch fish, wife hanged herself, family living in labour room in plywood factory
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति नदी पर मछली पकड़ने के लिए गया था। घर में उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह वापस लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से वेस्ट बंगाल के रहने वाले सुरेश राय जठलाना क्षेत्र में प्लाइवुड की फैक्ट्री में काम करता है। फैक्ट्री में ही बने लेबर क्वार्टर में परिवार रहता है। रविवार सुबह को वह खाना खाने के बाद नदी पर मछली पकड़ने के लिए गया था। घर पर उसकी पत्नी प्रियंका थी। सुरेश ने बताया कि जब वह वापस पहुंचा तो उसकी पत्नी घर में ही फंदे पर लटकी हुई थी। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुरेश राय ने बताया कि पत्नी अधिकतर गुमसुम रहती थी और अधिक बोलती भी नहीं थी। वह और उसकी पत्नी सूर्य प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे। वह मानसिक रूप से भी परेशान थी। सोमवार को पुलिस ने यमुनानगर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ थाना जठलाना तरसेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed