फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband fled from home after losing money in gambling

Haryana: पत्नी के नाम लोन लेकर पैसा जुए में उड़ाया, सरकारी नौकरी भी छोड़ी, शातिर पति घर से फरार

Wed, 16 Jul 2025 08:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 08:47 PM IST
सार

पीड़िता ने एएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत सौंपी है। पति ने अपनी पत्नी के नाम लोन लिया था और अब पति अपनी पत्नी से मारपीट कर घर से फरार है। 

विज्ञापन
Husband fled from home after losing money in gambling
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस राहुल के साथ न्यू नानकनगर फर्कपुर निवासी मनप्रीत कौर ने 24 जुलाई 2015 में प्रेम विवाह किया था। वह उसे मारपीट कर घर से फरार हो जाएगा ऐसा मनप्रीत ने सोचा नहीं था। ऊपर से दो बच्चों की जिम्मेदारी। ऐसे में पीड़िता जाए तो कहां जाए। 
विज्ञापन


ASP के पास पहुंची पीड़िता 

पति की फरार होने की वजह बैंकों व फाइनेंसरों से ढाई लाख रुपये का पर्सनल लोन लेकर उस राशि को जुए में उड़ाना है। अब पीड़िता ने एएसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत सौंपी है। पीड़िता का कहना है कि वह एक दुकान पर काम कर मात्र साढ़े छह हजार रुपये की सैलरी में अपने दो बच्चों को पाल रही है। ऐसे में वह लोन की किश्तें कैसे उतारेगी। मनप्रीत ने बताया कि राहुल रेलवे में नौकरी किया करता था, नौकरी छोड़ सारा-सारा दिन जुआ खेलने लगा। जब भी इस बात का विरोध करती थी तो राहुल उसके साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन


एएसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन 

शिकायत में मनप्रीत ने बताया कि पति राहुल ने उसकी बिना सहमति के जन लक्ष्मी बैंक से एक लाख रुपये, एचडीएफसी बैंक से 50 हजार रुपये, एक फाइनेंसर से 30 हजार रुपये, वहीं दो अन्य फाइनेंसर से 30-30 हजार रुपये का लोन ले रखा है। ऐसे में सभी की कुल मासिक किश्तें 16 हजार 110 रुपये बनती है। एएसपी अमरिंद्र सिंह ने मनप्रीत को शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Panipat: चोरों ने खड़ी कार का तोड़ा शीशा, नकदी से भरा बैग उड़ाया, पुलिस ने दर्ज किया केस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed