फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband dies, wife injured due to truck collision

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Mar 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife injured due to truck collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सहारनपुर पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर यमुना नदी के पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में हरिद्वार के धीर माजरा निवासी विकेश कुमार की मौत हो गई और पत्नी रूबी घायल हो गई। हादसे के समय दोनों कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर काबू कर लिया।

उत्तराखंड के हरिद्वार के धीर माजरा गांव निवासी हितेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 40 वर्षीय विकेश कुमार अपनी पत्नी रूबी के साथ बाइक पर यमुनानगर से होते हुए कुरुक्षेत्र जा रहा था। नेशनल हाईवे 344 पर कलानौर यमुना नदी पुल के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और वह दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में विकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी भाभी रूबी को भी चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकेश की मौत हो गई। रूबी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कलानौर नाके पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के उझारी हसनपुर निवासी मोहम्मद अकील के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी उसकी भाभी रूबी ने फोन पर उन्हें दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज कराए। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed