फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband died due to bike collision, wife serious, Yamunanagar

बाइक की टक्कर से पति की जान गई, पत्नी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Husband died due to bike collision, wife serious, Yamunanagar
हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कलावड़ में रिश्तेदार की रस्म क्रिया से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर के गांव हुडिया निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो बहनें सुनीता देवी व बरखा देवी गांव कलावड़ में एक ही घर में ब्याही हैं। सुनीता की शादी निर्मल सिंह और बरखा की शादी राज कुमार के साथ हुई थी। उसकी दोनों बहनों के ससुर लाजपत की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनकी रस्म क्रिया थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह, उसके माता पिता व उसके मामा ऊंचा चांदना निवासी बीर सिंह गए थे।
विज्ञापन

रस्म क्रिया के बाद शाम को वह और उसके मामा बीर सिंह अलग बाइक पर और उसके पिता कंटू राम व उसकी मां रामदुलारी अलग बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। छप्पर-अधोया रोड पर कलावड टी प्वाइंट पर बाइक सवार ने उसके पिता की बाइक में टक्करमार दी। इससे उसके पिता व मां बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मामा की मदद से पिता व मां को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसके पिता की हालत गंभीर देख पीजीआई रेफर किया, जबकि उसकी मां को अस्पताल में ही उपचार दिया गया। जब वे अपने पिता को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने लगे तो अस्पताल के गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
कार की टक्कर से ऑटो मालिक की मौत, सवारी घायल
जगाधरी। कार की टक्कर से ऑटो मालिक की मौत हो गई। वहीं एक सवारी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विष्णु नगर निवासी चंद्र भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा लड़का धर्मेंद्र कुमार (33) अपने ऑटो पर ड्राइवर लगाकर सवारियां ढोने का काम करता था। शुक्रवार शाम को भी उसका बेटा और चालक अंबाला रोड पर ऑटो से सवारियां ढो रहे थे। शुक्रवार शाम को रक्षक विहार नाके के पास कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया।

हादसे में ऑटो में सवार उसका बेटा धर्मेंद्र और जय सिटी निवासी नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र कुमार का मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर नरेश को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed