फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband and mother-in-law named in the attack on the woman

Yamuna Nagar News: महिला पर हमले के आरोप में पति व सास नामजद

Mon, 03 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law named in the attack on the woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। तेजधार हथियार से हमला करके महिला को घायल करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति मलिकपुर गांव निवासी बलकार मलिकपुर व सास शीला देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हमले में महिला के हाथ की अंगुली कट गई थी।
जिला अंबाला के गांव के रहने वाले महिला के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका दामाद नशे की हालत में अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता रहा है। बलकार की मां शीला देवी अपने बेटे को समझाने के बजाय उसे शह देती रही है। यही नहीं उसकी बेटी को अपने मायके फोन करके अपनी हालत बयां करने से भी रोका जाता रहा है। कई बार तो उसे घर से भी निकाल दिया गया था पंचायत करने पर दोनों अपनी गलती मानकर माफी मांग लेते। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से मारपीट का सिलसिला जारी हो जाता था।
विज्ञापन

आठ माह पहले भी उसकी बेटी को मारपीट करके घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके ही रह रही थी। 23 मई को बेटी की ननद अपने ससुर के साथ उनके घर आई और यह दोनों अपनी जिम्मेवारी पर लड़की को ले गए। 30 मई की सुबह बलकार ने नशे की हालत में अपनी पत्नि के साथ गाली गलौच शुरु कर दी। बलकार की मां शीला ने उसे समझाने या रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके थोड़ी देर बाद जब उसकी बेटी बर्तन साफ कर रही थी तो बलकार ने पीछे से आकर तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले में अपनी मां को लहूलुहान हालत में पाकर उसके बच्चों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लिया। तब पड़ोसियों ने डायल 112 को सूचित करने के अलावा घायल महिला को उपचार के लिए पहले बिलासपुर और उसके बाद यमुनानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाय। तेजधार हथियार के हमले के कारण महिला के सिर पर गहरे घाव होने के अलावा हाथ की अंगुली कट गई है। एसएचओ अनिल ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति बलकार व सास शीला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed